Menu

The Bookishmate Community

✨ Sign In / Join Connect

Too Good To Be True Book Review in Hindi

लेखक: Prajakta Koli • March 1, 2025 • ★★★★★★★★★★ 2.5 / 5.0 • ⏱️ 1 min read

Too Good to be True Book Review

This post may contain affiliate links which means I may receive a commission from purchases made through links. I only recommend books I have personally read. Thank you for supporting my website !

किताब – Too good to be true

लेखिका – Prajakta Koli

प्रकाशक – Harper Collins

मूल्य – 399 Rs

शैली – Fiction/Romance

पृष्ठ – 310

Too good to be true, प्राजक्ता की पहली किताब है और ये किताब 2024 में प्रकाशित हुई है। आइये बात करते है , किरदार , कहानी के बारे में –

Too good to be true के मुख्य किरदार

अवनी – अवनी इस किताब की नायिका है। अवनी अभी एक लॉ स्टूडेंट है और पढाई के साथ – साथ वो अपने एक दोस्त की लाइब्रेरी में पार्ट – टाइम नौकरी भी करती है। अवनी को किताबें पढ़ना बहुत पसंद है और उसमें से भी रोमांस शैली की किताबें उसे काफी पसंद है। अवनी की आजी पुणे में रहती है। अवनी बचपन से ही अपनी आजी के पास रही है इसलिए अवनि आजी के बहुत क्लोज है.

अवनी के तीन दोस्त – रिया , मीरा और मार्टिन है। इंसान जब अपनी फैमिली से दूर होता है तो उसकी एक दूसरी फैमिली होती है जिसे हम दोस्त कहते है। तो आप यूँ समझे कि अवनी के ये तीनों दोस्त उसकी फैमिली ही है और अवनी को बहुत अच्छे से जानते है।

अमन – अमन इस किताब का नायक है। अमन एक बहुत बड़ी कंपनी का सीईओ है। अमन के मम्मी पापा मसूरी में रहते है। अमन का एक बड़ा भाई भी है , गगन जो की लंदन में रहता है। अमन के मम्मी पापा ने ये बिज़नेस एक garage से शुरू करी थी और उनकी मेहनत से आज कंपनी बहुत बड़ी हो गयी थी। अमन इस कंपनी को और आगे ले जाना चाहता है।

आपका बंटी किताब की समीक्षा पढ़ें – आपका बंटी

too good to be true

Too good to be true की कहानी

अमन और अवनी एक दूसरे से उसी बुकस्टोर पर मिलते है जहाँ अवनी काम करती है। दरसअल अमन, अवनी को एक बार इस बुकस्टोर पर आते हुए देख लिया था और तब से उसके दिल की घंटी बजने लगी थी। वहीं अवनी की पहली मुलाकात तो उतनी अच्छी नहीं रही थी पर फिर भी अमन ने अवनी के मन पर अपनी छाप छोड़ दी थी। अवनी के लिए अमन कोई रोमांस उपन्यास के हीरो जैसा था। धीरे धीरे दोनों की मुलाकातों का सिलसिला जारी होता है और ये जल्दी ही ये सिलसिला अमन के घर तक पहुँचता है। उसके बाद क्या होता है , दोनों की कहानी आगे बढ़ती है या नहीं , ये सब आप किताब पढ़ कर जान सकते है।

Too good to be true के बारे में मेरे विचार

इस किताब की सबसे अच्छी बात मुझे जो लगी वो है राइटिंग वो भी अवनी की तरफ से जो भी है। क्योंकि वो राइटिंग थोड़ी अलग है और relatable भी है। अवनी की तरफ से जो भी लिखा गया है उसमे थोड़ा humor भी है और वो engaging भी है पर कहीं कहीं over भी है जैसे social media पर कुछ भी लिख देते है या कुछ भी बोलते है , थोड़ा बहुत उसके जैसा। बाकी कहानी की बात करें तो मुझे बहुत average सी लगी।

बहुत सारी जगहों पर मुझे ऐसा लगा कि थोड़ा सा स्किप करके आगे बढ़ जाते है। मुझे plot में बहुत सारी चीजे प्रेडिक्टेबल सी लगी। हालांकि रोमांस उपन्यास है तो लग सकती है बहुत सारी चीजें प्रेडिक्टेबल (ऐसा मुझे लगता है।) किताब पूरे 310 पन्नों की है जो कि काफी ज्यादा लगी मुझे। मुझे लगता है कि इसको थोड़ा कम पन्नों में बेहतर तरीके से समेटा जा सकता था।

पहली किताब के हिसाब से देखा जाये तो सही है वैसे। आप अभी नया नया किताब पढ़ना शुरू किये है तो आपको काफी interest भी आ सकता है। लेकिन मेरे लिए कहीं कहीं थोड़ा बोरिंग हो गया था तो मैंने स्किप कर दिया वो। किताब के अंत से मुझे बड़ी उम्मीदें रहती है और इस मामले में मुझे निराशा हाथ नहीं लगी। अच्छा लगा मुझे इसका अंत।

कहानी अपने शीर्षक को पूरी तरीके से justify करती है। क्योंकि सच में अमन को देखकर और जिस हिसाब से ये कहानी है उसे पढ़ कर यही लगता है ये कि ये too good to be true है।धरातल से थोड़ी दूर fiction की दुनिया है पूरी ये। किरदारों की बात करें तो उन्हें अच्छे से लिखा गया है।भाषा – शैली अंग्रेजी है पर बहुत कठिन अंग्रेजी नहीं है जो कि हमारे जैसे लोगों के लिए अच्छी बात है।

सच कहूँ तो जिस हिसाब इस किताब की इतनी ज्यादा hype बनी हुई है social media पर उस हिसाब से मुझे कहानी उतनी दमदार लगी नहीं और किताब भी भी अनावश्यक रूप से लम्बी लगी। और एक चीज जो मुझे महसूस हुई , भले ही किताब इतनी लम्बी थी पर वो जो emotional depth होती है उसे बहुत अच्छे से नहीं लिखा गया है। मेरे हिसाब से उसे और अच्छा किया जा सकता था। अवनी की तरफ से चीजों को काफी लिखा गया है पर अमन की तरफ से उतना भी नहीं है।इसलिए ये किताब मेरे लिए ठीक – ठाक किताब की श्रेणी में आती है।

Too good to be true किताब खरीदें

🛒 कहाँ से खरीदें और बेस्ट डील्स (Available Formats)

किताब के उपलब्ध एडिशन और उनकी ताज़ा कीमतें:

📖 Paperback Edition
₹249
In Stock on Amazon Buy Paperback →
📱 Kindle Edition
₹224
Instant Download Read on Kindle →
🎧 Audible Audio
Free Trial
Listen Anywhere Try Audible Free →

Written by The Bookishmate

A cozy sanctuary for book lovers. In-depth, heartfelt Hindi and English book reviews, author explorations, and honest recommendations for thoughtful readers.

💬 2 Reader Thoughts

💬 Leave a Thought or Review

Too Good To…
₹249
Amazon पर खरीदें →