Menu

The Bookishmate Community

✨ Sign In / Join Connect

The Monk who sold his Ferrari

लेखक: Robin Sharma • July 21, 2024 • ★★★★★★★★★★ 4.8 / 5.0 • ⏱️ 2 min read

The Monk who sold his Ferrari / सन्यासी जिसने अपनी संपत्ति बेच दी 

This post may contain affiliate links which means I may receive a commission from purchases made through links. I only recommend books I have personally read. Thank you for supporting my website !

अगर मैं ये कहूं कि ये किताब पढ़ने में थोड़ी सी देर हो गई तो गलत नहीं होगा। अक्सर लोग इस किताब की काफी तारीफ किया करते थे, पर मैंने तो पढ़ी नहीं तो बंदर क्या जाने अदरक का स्वाद वाला हाल था। अब इस किताब को अभी तक न पढ़ पाने की एक वजह ये भी थी कि मुझे सेल्फ मोटीवेशन के नाम पर कुछ भी लिख देने वाली किताबों में थोड़ी कम रुचि है, और नॉन फिक्शन किताबों में भी दिलचस्पी कम ही है। अब चूंकि ये किताब मुझे नॉन फिक्शन वाली लगती थी इसलिए मैं ये पढ़ नहीं पाई।

बहरहाल आते है कहानी पर । आखिर इसमें ऐसा क्या है जो मैं इतनी भूमिकाएं बना रही हूं। दरसअल इसमें जो लिखा गया है एक तो बहुत ही सच है और दूसरा इतने अच्छे तरीके से, कहानी के माध्यम से, बताया गया है कि मुझे कहीं पर ऐसा नहीं लगा कि ये सिर्फ लिखने के लिखा गया है।

The monk

ज्ञान की बातें तो भर भर कर है, और इस तरीके से इस ज्ञान को परोसा गया है कि, मुझे बोरियत नहीं महसूस हुई, बल्कि मुझे पढ़ते वक्त मोटीवेशन आया कुछ और तो और कुछ पॉजिटिव ऊर्जा सी महसूस हुई।

“The Monk who sold his Ferrari”  किताब में एक छोटी पर बहुत ही खूबसूरत कहानी बताई गई है जो लगती बड़ी साधारण है पर उसके एक एक किरदार असाधारण और अमूल्य है। बस पूरी किताब में आपको उन्हें ही समझना और उनको समझकर अपने ऊपर अप्लाई करना है।

यह किताब है एक बहुत ही बड़े वकील जूलियन की। जूलियन धन का अमर था , लेकिन वक़्त का नहीं। उसने 18 – 18 घण्टे काम करके सफलता तो हासिल कर ली थी , लेकिन उसे सुकून नहीं मिल पाया था। एक बार जूलियन जिरह के दौरान ही गिर जाता है , कोर्ट रूम में। बाद में डॉक्टर्स बताते है कि जूलियन को दिल का दौरा पड़ा है। इस घटना के बाद जूलियन पर बहुत गहरा असर पड़ा और उसकी ज़िन्दगी वहीं से बदल गयी।

यह किताब है एक बहुत ही बड़े वकील जूलियन की। जूलियन धन का अमर था , लेकिन वक़्त का नहीं। उसने 18 – 18 घण्टे काम करके सफलता तो हासिल कर ली थी , लेकिन उसे सुकून नहीं मिल पाया था। एक बार जूलियन जिरह के दौरान ही गिर जाता है , कोर्ट रूम में। बाद में डॉक्टर्स बताते है कि जूलियन को दिल का दौरा पड़ा है। इस घटना के बाद जूलियन पर बहुत गहरा असर पड़ा और उसकी ज़िन्दगी वहीं से बदल गयी।

जॉन देख सकता था कि जूलियन के चेहरे पर पहले से ज्यादा तेज आ गया है। जॉन को आश्चर्य हो रहा था और वह इसके पीछे छुपे रहस्यों को जूलियन से जानना चाहता था। जूलियन ने फिर एक एक करके सभी बातों को बताना शुरू किया। और साथ में ये भी कहा कि जॉन को ये सब बातें , ये सारा ज्ञान बाकी लोगों को भी बाटना पड़ेगा।

जूलियन के द्वारा बताये हुए रहस्य है –

  • बगीचा (मस्तिष्क का प्रतीक)
  • प्रकाश घर (हमारे जीवन का लक्ष्य)
  • सूमो पहलवान (लगातार सीखने वाला)
  • गुलाबी तार (अनुशासन और नियंत्रण)
  • स्टॉप वाच (समय)
  • गुलाब (बिना स्वार्थ के दूसरों की सहायता करना)
  • घुमावदार हीरे का रास्ता (वर्तमान में जीना)

इन रहस्यों के बारे में आप किताब में विस्तार से पढ़ सकते है।

जो भी प्रतीक, उससे संबंधित ज्ञान और करने के तरीके बताए गए है वो बहुत ही अच्छे तरीके से बताए गए है और बहुत ही महत्वपूर्ण भी है, बिल्कुल हमारी ज़िन्दगी, हमारे स्वास्थ्य, हमारे समय, हमारे संबंधों की तरह।

वक्त मिले तो इस किताब को जरूर पढ़ें।

“The Monk who sold his Ferrari” अभी खरीदें 

मुसाफिर कैफ़े किताब की समीक्षा हिंदी में पढ़ें : Musafir Cafe – दिव्य प्रकाश दुबे

🛒 कहाँ से खरीदें और बेस्ट डील्स (Available Formats)

किताब के उपलब्ध एडिशन और उनकी ताज़ा कीमतें:

📖 Paperback Edition
₹170
In Stock on Amazon Buy Paperback →
📱 Kindle Edition
₹162
Instant Download Read on Kindle →
🎧 Audible Audio
Free Trial
Listen Anywhere Try Audible Free →

Written by The Bookishmate

A cozy sanctuary for book lovers. In-depth, heartfelt Hindi and English book reviews, author explorations, and honest recommendations for thoughtful readers.

💬 Leave a Thought or Review

The Monk who…
₹170
Amazon पर खरीदें →