Menu

The Bookishmate Community

✨ Sign In / Join Connect

Room on the Roof by Ruskin Bond in Hindi

लेखक: Ruskin Bond • July 13, 2024 • ★★★★★★★★★★ 5 / 5.0 • ⏱️ 2 min read

रूम ऑन द रूफ (Room on the Roof)

This post may contain affiliate links which means I may receive a commission from purchases made through links. I only recommend books I have personally read. Thank you for supporting my website !

क्या आपको नहीं लगता ऐसा कि जीवन में दोस्तों के होने से ये थोड़ी और खूबसूरत हो जाती है। दोस्त हमें कई तरीके से प्रभावित करते है। कभी मस्ती करते है, कभी मुश्किलों का सामना करना सिखाते है, यहां तक कि कई बार हमें जीना भी सिखा जाते है।

ठीक ऐसे ही कुछ दोस्त रस्टी के जीवन का भी हिस्सा बनते है। रस्टी, जो रूम ऑन द रूफ (Room on the Roof), कहानी का मुख्य पात्र है। रूम ऑन द रुफ किताब लिखी है रस्किम बॉन्ड जी ने।

Room on the Roof

रस्टी अभी जो जीवन जी रहा था, शायद उसे जीना नहीं कहते। रस्टी के मां – बाप की मौत के बाद, उसकी देखभाल हैरिसन ने किया, जो रिश्ते में उसके पिता के चचेरे भाई थे। मिस्टर हैरिसन एक सख्त और कठोर व्यक्ति हैं, जिनकी नियमावली और कठोर अनुशासन रस्टी के जीवन को कठिन बना देती है। जिन चीजों से बच्चों को खुशी मिलती है, जिसे जीवन का हिस्सा माना जाता है, रस्टी को उन सब चीजों की मनाही थी। रस्टी के न तो दोस्त थे और न ही वो बाजार जा सकता था।

पर रस्टी के वक्त ने कुछ ऐसा मोड़ लिया कि उसको एक नई जिंदगी मिल गई। वह हैरिसन के घर से भागकर एक परिवार के साथ रहने लगता है। स परिवार के साथ रहते हुए रस्टीको पहली बार प्यार, दोस्ती और स्वतंत्रता का अहसास होता है।

एक मायने में कह सकते है कि रस्टी के दोस्तों ने उसको एक नई जिंदगी दी। दोस्तों के बीच सब कुछ सहज ही हो जाता है। पर कुछ चीजे होती है, जो इंसान के बस के बाहर होती है। रस्टी के जीवन में भी कुछ ऐसी ही घटनाएं होती है। कुछ घटनाएं उसे आश्चर्य में डालती है, कहीं दुःख होता है, तो कहीं बेहिसाब खुशी। बस इन्हीं सब अनुभवों पर आधारित है ये कहानी।

मुझे रूम ऑन द रूफ (Room on the Roof)  का सबसे खूबसूरत हिस्सा इसका अंत लगा। एक प्रकार से देखा जाए तो किताब का अंत, रस्टी के जीवन के एक नए अध्याय का शुरुआत है।

रस्किन बोंड की लेखन शैली सरल, सहज और बेहद संवेदनशील है। उन्होंने देहरादून की खूबसूरत वादियों और वहां की जीवनशैली का सजीव वर्णन किया है। यह उपन्यास न केवल मनोरंजन प्रदान करता है, बल्कि जीवन के महत्वपूर्ण मूल्यों को भी उजागर करता है। यदि आप एक प्रेरणादायक और संवेदनशील कहानी पढ़ना चाहते हैं, तो “रूम ऑन द रूफ” जरूर पढ़ें।

Buy Room on the Roof

आपकी जानकारी के लिए बता दूँ कि रूम ऑन द रूफ (Room on the Roof) के लिए रस्किन बॉन्ड को John Llewellyn Rhys Prize मिला था। और आपको ये जानकर और अच्छा लगेगा कि रूम ऑन द रूफ (Room on the Roof) , उनकी पहली किताब है जो कि उन्होंने सिर्फ 17 साल की उम्र में लिखा था। यह उपन्यास पहली बार 1956 में प्रकाशित हुआ था और इसे 1957 में सम्मानित किया गया।

अभी मुझे जल्दी में ही पता चला कि रस्टी , रस्किन बॉन्ड की किताबों का बहुत ही पॉपुलर पात्र है। और उसको लेकर उनकी किताबों की एक सीरीज भी है।
अब जब से मुझे ये पता चला है , सोच रही हूँ कि कितनी जल्दी सारी किताबें पढ़ लूँ।

वैसे आपके लिए , मैं यहाँ उन सारी किताबों की लिस्ट दे रही हूँ , ताकि अगर आपको पढ़नी हो तो बहुत ढूंढना न पड़े।

  1. The Room on the Roof
  2. Vagrants in the Valley
  3. Rusty : Runs away
  4. Rusty and the Leopard
  5. Rusty Comes Home
  6. Rusty goes to London
  7. Rusty : The Boy from the Hill
  8. Rusty and the magic Mountain
  9. The adventures of Rusty : Collected Stories

प्रतिज्ञा किताब की समीक्षा हिंदी में पढ़ें : प्रतिज्ञा (Pratigya) समीक्षा हिंदी में

🛒 कहाँ से खरीदें और बेस्ट डील्स (Available Formats)

किताब के उपलब्ध एडिशन और उनकी ताज़ा कीमतें:

📖 Paperback Edition
₹170
In Stock on Amazon Buy Paperback →
📱 Kindle Edition
₹162
Instant Download Read on Kindle →

Written by The Bookishmate

A cozy sanctuary for book lovers. In-depth, heartfelt Hindi and English book reviews, author explorations, and honest recommendations for thoughtful readers.

💬 1 Reader Thought

💬 Leave a Thought or Review

Room on the…
₹170
Amazon पर खरीदें →