Menu

The Bookishmate Community

✨ Sign In / Join Connect

The Great Train Journey by Ruskin Bond

लेखक: Ruskin Bond • December 17, 2025 • ★★★★★★★★★★ 5 / 5.0 • ⏱️ 1 min read

The Great Train Journey

अभी अभी मैंने बहुत ही खूबसूरत कहानी पढ़ी जिसे लिखा है Ruskin Bond ने और कहानी का नाम है “The Eyes have it “
ये कहानी “The Great Train Journey” किताब का हिस्सा है।

बहुत ही सिंपल पर बहुत ही प्यारी कहानी है। मेरे दिल को छू गयी ये कहानी। एक बार कहानी शुरू करते हुए ही बहुत ही नार्मल लगेगा कि कैसे जब ट्रेन में एक नया यात्री अपनी बर्थ के पास आता है तो एक जिज्ञासा होती है उसके बारे में जानने की। और खासकर जब अपोजिट जेंडर हो तो और ज्यादा। ऐसे ही इस कहानी में एक लड़का ट्रेन से सफर कर रहा है पर बाहर की दुनिया में उजाला होने के बावजूद भी उसे नहीं देख सकता। उसके पास की बर्थ के पास एक लड़की आती है। लड़का ऐसे pretend करता है जैसे उसकी आँखें बिलकुल नार्मल हो।

the great train

थोड़ी देर बाद दोनों के बीच एक छोटी पर इंटरेस्टिंग बातचीत होती है। दरसल लड़का देख नहीं सकता और जिस तरह से वो मन मसोस कर रह जाता है जब वो देखना चाहता है कि लड़की ने बाल bun की तरह बना रखे होंगे या खुले रखे होंगे पर वो देख नहीं पाता।

Actually कहानी जैसे ख़तम हुई वो मेरे लिए बिलकुल unexpected था। मेरे मुँह से यही निकला what !!! और मैं एक मिनट के लिए चुप हो गयी। मैं इस भावना को जाने नहीं देना चाहती थी इसलिए इस कहानी के बारे में तुरंत ही लिख रही।

मुझे लगा था कि चलो कोई न ट्रेन में वो मिले , एक अच्छी बातचीत हुई , लड़की का स्टेशन आ गया और उतर गयी। यहाँ तक बिलकुल normal था और expected भी था। पर उसके बाद जो निकल कर आया वो मुझे कत्तई expected नहीं था। मुझे एकदम से लगा ही नहीं था कि लड़की भी नहीं देख सकती होगी। इस कहानी से बिलकुल ये भी कह सकते है कि देखना और महसूस करना कितनी अलग अलग चीजे है। कभी कभी बिना देखे भी इंसान बहुत कुछ महसूस करता है और सामने वाले को भी बहुत अच्छा महसूस करवा सकता है।

जैसे जब लड़के ने कहा कि “You have an interesting face” , इससे लड़की को बहुत अच्छा महसूस हुआ क्योंकि आज तक सबने उसे यही कहा था कि “You have a pretty face”। हालाँकि अभी किताब पढ़ ही रही हूँ , सिर्फ दो कहानियाँ ही पढ़ी है अब तक पर मुझे पूरी उम्मीद है कि सारी ही कहानियाँ , सिंपल और खूबसूरत होंगी।

मैं बातचीत का एक हिस्सा यहाँ पर डालती हूँ

‘You have an interesting face,’ I remarked. I was becoming quite daring but it was a safe remark. Few girls can resist flattery.

She laughed pleasantly—a clear, ringing laugh. ‘It’s nice to be told I have an interesting face. I’m tired of people telling me I have a pretty face.’

Oh, so you do have a pretty face, thought I. And aloud I said: ‘Well, an interesting face can also be pretty.’

‘You are a very gallant young man,’ she said. ‘But why are you so serious?’

🛒 कहाँ से खरीदें और बेस्ट डील्स (Available Formats)

किताब के उपलब्ध एडिशन और उनकी ताज़ा कीमतें:

📖 Paperback Edition
₹184
In Stock on Amazon Buy Paperback →
📱 Kindle Edition
₹149
Instant Download Read on Kindle →

Written by The Bookishmate

A cozy sanctuary for book lovers. In-depth, heartfelt Hindi and English book reviews, author explorations, and honest recommendations for thoughtful readers.

💬 Leave a Thought or Review

The Great Train…
₹184
Amazon पर खरीदें →